वैशाली : बंद हेचरी में लगी आग लाखों का नुकसान

हाजीपुर (वैशाली) : हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक बंद पड़ी हेचरी फैक्टरी में अचानक आग लग गयी. हाजीपुर व बिदुपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियाें व 25 कर्मियों ने आग पर काबू पाया. अगलगी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अगलगी की घटना में लगभग दस लाख […]

हाजीपुर (वैशाली) : हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक बंद पड़ी हेचरी फैक्टरी में अचानक आग लग गयी. हाजीपुर व बिदुपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियाें व 25 कर्मियों ने आग पर काबू पाया. अगलगी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

अगलगी की घटना में लगभग दस लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. कोलकाता के हरीश बांग्ला की इंडस्ट्रियल एरिया में अमृत फीड, अमृत कॉन, अमृत हेचरी, अमृत प्राइवेट लिमिटेड नाम की चार फैक्टरियां हैं. चारों पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी हैं. पटना में इसका प्रधान कार्यालय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >