दुकानदार के साथ मारपीट के विरोध में बिदुपुर की दुकानें रहीं बंद, गिरफ्तारी की मांग

बिदुपुर : इलेक्ट्रिक दुकानदार के साथ रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों द्वारा गत गुरुवार की देर रात हुए मारपीट के विरोध में बिदुपुर की दर्जनों दुकानें बंद रही. इन दुकानदारों की मांग है कि 48 घंटे के अंदर बिदुपुर पुलिस बदमाशों को अविलंब गिरफ्तार करे. विदित हो कि बिदुपुर बाजार के वीणा पैलेस स्थित लाइट […]

बिदुपुर : इलेक्ट्रिक दुकानदार के साथ रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों द्वारा गत गुरुवार की देर रात हुए मारपीट के विरोध में बिदुपुर की दर्जनों दुकानें बंद रही. इन दुकानदारों की मांग है कि 48 घंटे के अंदर बिदुपुर पुलिस बदमाशों को अविलंब गिरफ्तार करे. विदित हो कि बिदुपुर बाजार के वीणा पैलेस स्थित लाइट हाउस दुकान में बीते गुरुवार के शाम को हथियारबंद बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर स्टाफ के साथ की मारपीट एवं लूटपाट के विरोध में दुकानों को बंद रखा और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को लिखित संयुक्त हस्ताक्षर से एक शिकायत पत्र दिया. वहीं इसकी प्रतिलिपि एसपी, डीएम और सदर एसडीओ हाजीपुर को भी दिया.

लिखित आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में लाइट हाउस के संचालक आलोक कुमार, देव प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार, अरविंद कुमार, रमेश कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, नीलमणि, सुधीर कुमार, नीलकमल, ब्रजभूषण सिंह, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद सद्दाम, जयकांत कुमार, दसई ठाकुर, सुरेश साह, अशोक कुमार सहित लगभग चार दर्जन व्यवसायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >