मारपीट में एक की मौत, छह घायल

पातेपुर ग्रामीण : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सिमरबरा गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक पक्ष के एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में पीएमसीएच में हो गयी, जबकि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार सिमरबरा दुर्गापुर गांव में […]

पातेपुर ग्रामीण : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सिमरबरा गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक पक्ष के एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में पीएमसीएच में हो गयी, जबकि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार सिमरबरा दुर्गापुर गांव में दो पट्टीदारों में दीवाली के दिन लाठी, भाला, फड़सा एवं गड़ासा से मरपीट हुई थी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये थे.

मारपीट की घटना में एक पक्ष से राजेंद्र चौधरी, उसके पुत्र दयानंद चौधरी, मंटू कुमार, परमानंद चौधरी एवं अविनाश कुमार घायल हो गया था, जबकि दूसरे पक्ष से जागेश्वर चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष, अनिल चौधरी आदि भी घायल हो गया था. घटना के दूसरे दिन राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र दयानंद चौधरी की मौत इलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में हो गयी. मृतक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया. सूचना पाकर स्थानीय मुखिया आशा देवी मृतक के घर पहुंच पीड़ित परिजनों को दिलासा दिया साथ ही कबीर अंत्येष्ठि के तहत तीन हजार रुपये प्रदान किया. मौके पर जिला पार्षद अशोक राय समिति सदस्य राकेश साह आदि मौजूद थे.
पातेपुर बीडीओ डॉ बीएन सिंह ने भी मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ की राशि 20 हजार रुपया मुहैया करा दी है. मृतक के भाई की पत्नी सीमा देवी के फर्द बयान पर पटना पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करा कर जुगेश्वर चौधरी उसके पुत्र मनोज चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष चौधरी, अनिल चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना का कारण महिला के साथ छेड़खानी बताया जा रहा है. मृतक के पिता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मेरी पतोहू शौच के लिए जा रही थी,
तभी जुगेश्वर चौधरी के पुत्र अशोक ने छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये. जब उसकी शिकायत उसके पिता से करने गये, तो सभी ने एकजुट होकर हमला कर दिया. जिससे हम सभी गंभीर रूप से घायल हो गये और मेरे बेटे दयानंद की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. दूसरे पक्ष से भी कई घायल हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >