हाजीपुर : अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले के चार थानाध्यक्षों को बदला गया. विभागियें सूत्रों के अनुसार लालगंज थाना, पातेपुर थाना, बलिगांव थाना, और राघोपुर के थानाध्यक्षों को बदला गया. जानकारी के अनुसार लालगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश को मेजर बना कर पुलिस लाइन भेजा गया.उनके जगह पर विशाल आंनद को लालगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया.
पातेपुर के थानाध्यक्ष रंधीर भट्ट की जगह अजय कुमार पातेपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया. बलिगांव के थानाध्यक्ष ललन चौधरी के ट्रांसफर के बाद अनिल कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया. राघोपुर के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को ड्यूटी में लपरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था. जहां रूपेश सिंह को राघोपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया.
