सहदेई के युवक की दिल्ली में करेंट लगने से मौत

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बलुअर गांव के एक युवक की मौत दिल्ली में करेंट लगने से हो गयी. मृतक बलुअर निवासी सकल राय का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार था. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई कि सभी जोर-जोर से रोने लगे. परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि […]

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बलुअर गांव के एक युवक की मौत दिल्ली में करेंट लगने से हो गयी. मृतक बलुअर निवासी सकल राय का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार था. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई कि सभी जोर-जोर से रोने लगे. परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार दिल्ली में पांच वर्षों से मोबाइल का टावर टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता था. घटना उस वक्त हुई जब राजकुमार टावर का नेटवर्क फेल हो जाने पर उसे ठीक कर रहा था.

की उसी बीच अचानक बिजली की करेंट के चपेट में वह आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. जैसे ही घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को मिली की वह चित्कार कर रोने लगी. घटना के बारे ग्रामीणों को पता चला की गांव में कोहराम मच गयी. राजकुमार का विवाह वर्ष 2012 में हुई थी.

मृतक के एक पुत्र है. जिसका नाम गोलू है वह तीन वर्ष का है. मृतक का शव मंगलवार की दोपहर में दिल्ली से सहदेई पहुंची. महनार के हसनपुर घाट पर दाह संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >