ट्रक-बाइक में टक्कर, एक की मौत

हाजीपुर : पटना-हाजीपुर गांधी सेतु मार्ग पर ट्रक-बाइक की ठोकर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना रविवार को गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में गर्दनिया चौक पर हुई. मृतक किशोरी महतो(65) पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर मोहल्ले का रहने वाला था. यह घटना तब हुई, जब वह […]

हाजीपुर : पटना-हाजीपुर गांधी सेतु मार्ग पर ट्रक-बाइक की ठोकर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना रविवार को गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में गर्दनिया चौक पर हुई. मृतक किशोरी महतो(65) पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर मोहल्ले का रहने वाला था. यह घटना तब हुई, जब वह अपने पुत्र अनोज कुमार के साथ बाइक से हाजीपुर से पटना लौट रहा था. इस दौरान पटना की ओर से आ रहा ट्रकचालक ओवर टेकिंग के दौरान बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद कुछ देर के लिए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
जानकारी के अनुसार गर्दनिया चौक के समीप एक वाहन का ओवर टेकिंग करने के दौरान ट्रक का चालक नियंत्रण खो दिया और बाइक में टक्कर मार दी. बाइक चला रहा अनोज कुमार अनियंत्रित हो गया और बाइक पर पीछे बैठे उसके पिता किशोरी महतो बाइक से सड़क पर गिर गये. उनके सिर में गहरा चोट लगा और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया. स्थानीय लोग किसी दूसरे वाहन से उसे अस्पताल भेजने का प्रयास कर ही रहे थे कि अधिक रक्त श्राव के कारण किशोरी महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
सेतु मार्ग पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पटना के एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटनास्थल के समीप से ट्रक को जब्त कर थाने पर लाया गया है. ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. इस संबंध में मृतक के पुत्र के बयान पर ट्रक के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
शहनबाज खान, थानाध्यक्ष, गंगाब्रिज थाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >