VIDEO: छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे उपेंद्र कुशवाहा, बोले- सरकार युवाओं से करे मित्रवत संवाद; दिलीप ने कहा- यह हमारी बड़ी जीत

छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे उपेंद्र कुशवाहा

NDA नेता उपेंद्र कुशवाहा ने गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने बिहार सरकार से छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुनने की अपील की है, और युवाओं से मित्रवत व्यवहार करने की वकालत की है. छात्र नेता दिलीप कुमार ने उनके समर्थन का स्वागत किया है.

BPSC Teacher Vacency :  बिहार के गर्दनीबाग में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को अब एनडीए के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन मिला है. उन्होंने बिहार सरकार से आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने की अपील की है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को पुराने तरीके से नहीं समझा जा सकता, सरकार और समाज को उनके साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी बात सुननी होगी.

उपेंद्र कुशवाहा बोले- युवाओं से मित्र की तरह करना होगा संवाद

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज का युवा पहले के दौर के युवाओं से काफी अलग है. समय, वातावरण और सोच में बड़ा बदलाव आया है. इसलिए युवाओं को पुराने तरीके से संबोधित करने से काम नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुननी होगी और जहां उनकी मांग उचित लगे, वहां उसे लागू करने की दिशा में कदम उठाना होगा.

उन्होंने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले पिता की डांट के बाद बच्चे अपनी बात रखने से पीछे हट जाते थे, लेकिन आज के दौर में युवाओं के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करना जरूरी है. इसी तरह सरकार को भी युवाओं के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए.

कई दिनों से गर्दनीबाग में धरना, सरकार से बातचीत की मांग

बिहार में हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि आंदोलन को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से उनसे बातचीत नहीं की गयी है.

उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि छात्रों से बातचीत होनी चाहिए. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आंदोलन कर रहे छात्रों की बातों को सुना जाए और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाए.

छात्र नेता दिलीप ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया धन्यवाद

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर छात्र नेता दिलीप कुमार ने उनका स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि छात्र लगातार चाहते रहे हैं कि सत्ताधारी दल के नेता भी उनके आंदोलन के बीच आएं और उनकी बात सुनें.

दिलीप कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन से यह स्पष्ट हुआ है कि छात्रों का आंदोलन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह छात्रों का आंदोलन है, किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है. यह किसी जाति या धर्म का आंदोलन भी नहीं है, बल्कि युवाओं के अधिकार और भविष्य से जुड़ा आंदोलन है.

दिलीप बोले- संजय झा, ललन सिंह और नीतीश कुमार भी आएं

छात्र नेता ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के बाद एनडीए के अन्य बड़े नेताओं को भी आंदोलनकारी छात्रों के बीच आना चाहिए. उन्होंने सम्राट चौधरी, संजय झा, ललन सिंह, निशांत कुमार और नीतीश कुमार समेत सत्ता पक्ष के नेताओं से छात्रों को संबोधित करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं का आंदोलन के समर्थन में बोलना छात्रों के लिए बड़ी जीत है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा से खुद गर्दनीबाग पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील भी की.

'युवा किसी के बहकावे में न आएं, एकजुट रहें'

दिलीप कुमार ने आंदोलनकारी छात्रों से भी एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि कई लोग आंदोलन को कमजोर और तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में युवाओं को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए और अपने मुद्दे पर मजबूती से खड़ा रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए छात्रों का एकजुट रहना सबसे जरूरी है.

'युवाओं को समझना होगा कि वे क्या चाहते हैं'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज के युवाओं की सोच और जरूरतों को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार को यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि युवा आखिर क्या चाहते हैं. उनकी बात सुनने के बाद जो मांगें उचित हों, उन पर अमल भी किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ संवाद रखना अब किसी भी सरकार और समाज की जरूरत है.

अब सरकार के रुख पर टिकी नजर

उपेंद्र कुशवाहा जैसे सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेता की ओर से छात्रों से बातचीत की अपील के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गयी है. अब सवाल यह है कि क्या बिहार सरकार छात्रों के साथ बातचीत की पहल करेगी या गर्दनीबाग का आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा.

Also Read : VIDEO: BPSC TRE-4 पर आयोग का ऐलान, PT-Mains ही होगा और एकल परीक्षा की मांग पर नहीं बदलेगा फैसला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >