UP TET: यूपी टेट का पेपर लीक करने वाला निकला अनूप विधायक रश्मि वर्मा का भाई, एसटीएफ कर रही पूछताछ

UP TET यूपी टेट पेपर लीक का सूत्रधार दिल्ली की प्रिंटिंग प्रेस आरएसएम फिनसर्व लिमिटेड का मालिक राय अनूप प्रसाद गोरखपुर के सहरी रियासत परिवार का सदस्य है.

UP TET: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपी टेट) का पेपर लीक करने वाला राय अनूप प्रसाद नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का भाई है. अनूप की परीक्षा नियामक पदाधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय से डील हुई थी. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है.

इस मामले में जब विधायक रश्मि वर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होने कहा कि वह इस समय इस मुद्दे पर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. यूपी टेट पेपर लीक का सूत्रधार दिल्ली की प्रिंटिंग प्रेस आरएसएम फिनसर्व लिमिटेड का मालिक राय अनूप प्रसाद गोरखपुर के सहरी रियासत परिवार का सदस्य है. उसके बाबा राय माहेश्वरी प्रसाद अंग्रेजी हुकूमत में अमीन थे.

1962 मे उन्हें सरहरी रियासत का मालिकाना हक मिल गया था. अनूप के पिता राय परमेश्वर प्रसाद गोरखपुर फिर्टिलाइजर के मैनेजर थे. 1990 में इसके बंद होने के बाद वह दिल्ली चले गये. अनूप भी तभी से दिल्ली में ही रहने लगा.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >