Giriraj Singh: ‘लालू परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए…’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद हाईकमान पर किया पलटवार

Giriraj Singh: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश की वजह से उनके परिवार को नई जान मिली है. उन्हें सीएम नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर…

Giriraj Singh: बिहार में इनदिनों सियासी हलचल तेज है. विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीति और भी गरम होती जा रही है. नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार में थोड़ी भी हया है तो उन्हें नीतीश नाम का लॉकेट अपने गले में लटका लेना चाहिए, क्योंकि सीएम नीतीश कुमार के कारण ही उनके परिवार को नई जान मिली. डिप्टी सीएम तक बनाया गया.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव

पत्रकारों ने जब गिरिराज सिंह से विपक्ष द्वारा बीजेपी पर आरोप लगाए जाने का सवाल किया तो जबाव देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झूठ बोलना उनकी फितरत है. वे जनता में भ्रम फैलाना चाहते हैं, जिसमें वे कभी सफल नहीं होंगे. एनडीए पूरी तरह एकजुट हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 2010-15 में राजद के पास महज 22 सीटें थीं. यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं होते तो यह परिवार राजनीति के बियावान में चला गया होता. आज लालू प्रसाद का परिवार उनके नमक का कर्ज अदा नहीं कर रहा है. उन सभी को तो सीएम नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा तोड़ना, अपसंस्कृति फैलाना राजद की निशानी बन चुकी है, लेकिन बिहार की जनता इन सबसे अलग है. वह सबकुछ समझती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका करारा जबाव जनता देगी. 

बजट सत्र आज से शुरू

दूसरी तरफ, बिहार विधान मंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, जो 28 मार्च तक चलेगा. इस एक महीने के सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी, जिनमें राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों और बजट पर चर्चा होगी. पहले दिन सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने जा रही है. नीतीश कैबिनेट में हाल ही में शामिल हुए 7 नए मंत्री पहली बार सदन की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे. वहीं, राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता बहाल होने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है.

ALSO READ: Bihar Budget: 3.15 लाख करोड़ के साथ ऐतिहासिक बजट हो सकता है पेश, इन सेक्टर्स पर होगा फोकस!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >