Bihar: ट्रक ने पटना में बाइक सवार को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Road accident in Patna. औरंगाबाद-बिहटा मुख्य मार्ग पर रानीतालाब थाना क्षेत्र के पतूत चौक के समीप मोटरसाइकिल से घर जा रहे दो युवकों को कुचल दिया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

Road accident in Patna. राजधानी पटना से सटे बिहटा में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई.घटना के संबंध में आस पास के लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही ट्रक बाइक से जा रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि यह हादसा ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण हुई है. घटना औरंगाबाद-बिहटा मुख्य मार्ग पर रानीतालाब थाना क्षेत्र के पतूत चौक के समीप की है.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पतुत गांव निवासी लक्ष्मण कुमार और सोनु कुमार के रूप में हुई है.

शुक्रवार को दोनों युवक बाइक से किसी काम से बाजार गए थे.दोनों बाजार से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में पतुत बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी.घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है. मौत की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने औरंगाबाद-बिहटा मुख्य मार्ग को पतुत बाजार के समीप जाम कर दिया है. इधर,पुलिस सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है. दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी भी कर रही है.

इनपुट बैजू कुमार बिहटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >