गांधी सेतु पर राजद विधायक की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, सुरक्षाकर्मी घायल

वैसे इस हादसे में विधायक बाल बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

पटना. गांधी सेतु पर आज सुबह मोरवा के राजद विधायक की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी. विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है.

वैसे इस हादसे में विधायक बाल बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

इस दौरान ही गांधी सेतु पुल पर अचानक पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे मुझे और बॉडीगार्ड को हल्की चोट आयी है.

उन्होंने कहा कि अचानक जब ट्रक ने टक्कर मारी तो मुझे तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था. विधायक ने कहा कि वह भगवान की कृपा से सुरक्षित है.

बाद में राजद विधायक रणवीर साहू किसी अन्य गाड़ी पर सवार होकर समस्तीपुर की ओर रवाना हो गए. इधर घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >