तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को कर्मचारियों ने बनाया बंधक, चेंबर के गेट पर जड़ा ताला

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया. बुधवार को अपनी मांग को लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार को बंधक बना लिया और उनके चैंबर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया.

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने वेतन रोके जाने के विरोध में अपनी नाराजगी प्रकट की है. वेतन भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के कर्मचारी बुधवार को रजिस्ट्रार के पास उनके कार्यालय में पहुंच गए और अपनी मांग को सामने रखा. वहीं नाराज कर्मचारियों ने इस दौरान रजिस्ट्रार को बंधक बना लिया और उनके केबिन को बाहर से ताला जड़ दिया.

(खबर अपडेट की जा रही है.. )

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >