बिहार में 13,14 और 15 को बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना

बारिश होने से किसानों की बढ़ी चिंता

पटना: बिहार में होली के बाद से ही मौसम बदल गया है. गुरुवार की सुबह कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, कई जिलों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई. वही दिनभर आसमान में बादल छाया रहा. 13, 14 और 15 को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है. खेतों में लगी फसल तहस-नहस हो गया है. मौसम में बदलाव होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गयी है. बिहार के कई इलाकों में गुरुवार की देर रात तेज आंधी चलनी शुरू हुई और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई.

गर्मी की आहट से पहले ही देश में बारिश शुरू हो गयी है. गुरुवार से ही पूरे बिहार में मौसम बिगड़ा हुआ है. अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा. 13-14 और 15 मार्च को कई शहर में तेज बारिश होगी. वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, सीहोर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, कीशनगंज, सहरसा, पूर्णिया बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत बिहार के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >