NIT घाट जाने वाले रास्ते पूरी तरह जलमग्न, प्रशासन की मनाही के बावजूद गंगा घाटों पर जाने की जिद कर रहे लोग

शहर के घाटों पर जाने के लिए फिलहाल के लिए रोक लगा दी गयी है. लेकिन बावजूद इसके घाटों पर जाने से युवक-युवतियां नहीं मान रहे हैं. यहां तक कि कुछ युवक व बच्चे गंगा में स्नान भी कर रहे हैं.

पटना. शहर के घाटों पर जाने के लिए फिलहाल के लिए रोक लगा दी गयी है. लेकिन बावजूद इसके घाटों पर जाने से युवक-युवतियां नहीं मान रहे हैं. यहां तक कि कुछ युवक व बच्चे गंगा में स्नान भी कर रहे हैं.

कुछ ऐसा ही दृश्य एनआइटी घाट गुरुवार को था. यहां तैनात गार्ड की नजर बचा कर युवक-युवतियां घाट की सीढ़ी तक पहुंच जा रहे थे. इसके साथ ही कुछ बच्चे गंगा में छलांग लगा कर स्नान भी कर रहे थे. इसमें इनके डूबने का खतरा बना हुआ है.

एनआइटी घाट जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह जलमग्न

एनआइटी घाट जाने के लिए जो भी रास्ते हैं, वो भी पूरी तरह जलमग्न हो गये हैं. रास्ते में घुटना भर पानी हो गया है. लेकिन युवक-युवतियां रास्ते के साइड में बने दीवार पर चढ़ कर जा रहे हैं.

इधर, पानी शहर की ओर न बढ़े, इसके लिए बालू की बोरियों को घाट किनारे रखा गया है. सिक्योरिटी गार्ड विनय कुमार ने बताया कि युवकों की टोली लगातार गंगा की तेज लहरों के बावजूद स्नान करने व मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

मना करने के बावजूद वे लोग नहीं मानते हैं और जबरन गेट फांद कर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तक पहुंच जा रहे हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >