पीएमसीएच में 65 दिनों बाद भी मरीज का नहीं किया ऑपरेशन, चली गयी जान

28 नवंबर 2020 को पीएमसीएच इलाज को लेकर आये, जहां हड्डी रोग विभाग के अंतर्गत भर्ती कराया था. उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी, जिसके लिए उनका ऑपरेशन होना था.

पटना. पीएमसीएच में हड्डी विभाग के जिम्मेदार डॉक्टरों की एक बार फिर लापरवाही सामने आयी है. ऑपरेशन के अभाव में एक मरीज की शनिवार की देर रात मौत हो गयी है.

मरीज का नाम 42 वर्षीय देवेंद्र राय है जो मोतिहारी जिले के खुर्द का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक नवंबर महीने में ट्रैक्टर की चपेट में आने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

परिजनों ने 28 नवंबर 2020 को पीएमसीएच इलाज को लेकर आये, जहां हड्डी रोग विभाग के अंतर्गत भर्ती कराया था. उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी, जिसके लिए उनका ऑपरेशन होना था.

65 दिनों में चार बार ओटी से निकाला गया बाहर

पीएमसीएच में ऑर्थो इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर एक पर भर्ती देवेंद्र के बेटे रामप्रवेश व मंजू देवी ने बताया कि वह पिछले 65 दिन से अपने पिता का इलाज करा रहा था. पिता के गर्दन के पास हड्डी टूट गयी थी, जिसका ऑपरेशन होना था.

डॉक्टरों ने 14 बार ऑपरेशन का डेट दिया और 4 बार ओटी से बाहर निकाला गया. इलाज में करीब दो लाख रुपये खर्च हो गये. सर्जरी के इंतजार में मौत हो गयी.

अधीक्षक डॉ विमल कारक ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी सुचारू रूप से चल रही है. लेकिन हड्डी विभाग में मरीज का ऑपरेशन क्यों नहीं हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >