बेगूसराय में भीड़ का फैसला, भोज खाने गये युवक की पीट कर हत्या, एक गिरफ्तार

सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा गांव में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक युवक की पीटकर हत्या कर दी. मृत मुकेश यादव बखड्डा निवासी स्व रघुनंदन यादव का पुत्र था. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपित सोहन कुमार को गिरफ्तार किया है.

साहेबपुरकमाल. सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा गांव में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक युवक की पीटकर हत्या कर दी. मृत मुकेश यादव बखड्डा निवासी स्व रघुनंदन यादव का पुत्र था. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपित सोहन कुमार को गिरफ्तार किया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव के मध्य विद्यालय परिसर में श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था. रात करीब साढ़े 10 बजे मुकेश भी वहां पर पहुंचा था. वहीं पर किसी बात को लेकर एक युवक से उसका विवाद हो गया.

इसके बाद विपक्षी युवक के साथ गांव के कई युवकों ने मुकेश पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया. इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र और थाना प्रभारी दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की.

ग्रामीणों के अनुसार मुकेश यादव झगड़ा करने, शराब पीने सहित अन्य मामलों में कई बार जेल भी गया था. एक महीना पहले ही वह जेल से बाहर आया था. घर में सिर्फ उसकी बूढ़ी मां है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृत युवक के परिजन की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >