Tej Pratap Yadav: लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का फैसला बिहार सरकार ने लिया था. इसके बाद से इस मामले में लगातार बयानबाजी तेज है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बंगला खाली करने और सुरक्षा घटाने को लेकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था. लालू प्रसाद के उस आरोप का तेज प्रताप यादव ने समर्थन किया है.
निशांत कुमार पर तेज प्रताप ने क्या कहा?
तेज प्रताप ने कहा, अगर पिताजी ने कुछ कहा है तो वह सही ही होगा. वह गलत तो नहीं ही कहेंगे. इसके बाद तेज प्रताप ने भी पूर्व सीएम पर आरोप लगाए. साथ ही पूर्व सीएम के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, निशांत कुमार को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है. निशांत कुमार कोई चुनाव जीतकर तो नहीं आए हैं. मंत्री बनने से पहले ही उन्हें सुरक्षा दी जा रही है. यह काम क्यों किया गया. इसलिए हमने सबने अपनी सुरक्षा लौटा दी.
तेजस्वी-मीसा ने भी दिया था बयान
कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने कहा था, राबड़ी देवी जी के स्टेटस पर 2005 से लेकर अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन अचानक से 10 नंबर ही बदल वापस लिया जा रहा है. छोटी सोच, नकारात्मक और घृणा भाव के साथ पूरी राजनीति की जा रही है. मुझे कोई सुरक्षा की जरुरत नहीं है. हमारे लिए सुरक्षा और आवास मुद्दा नहीं है.
इस मामले में मीसा भारती ने कहा था, हमें बंगले से किसी बात का मोह नहीं है. NDA गठबंधन ने अच्छी शुरुआत की है, जो हमें दिखाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने अन्य मुद्दे को लेकर कहा था, 12 साल केंद्र में पूरे हो गए लेकिन कोई फैक्ट्री या रोजगार नहीं दिया गया.
लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बिहार पुलिस की सफाई
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा पर बिहार पुलिस ने सफाई दी. लालू प्रसाद को विशेष सुरक्षा दल अधिनियम 2010 के प्रावधान के अनुसार बॉडीगार्ड, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट के अलावा BR Car भी उपलब्ध कराया गया है. जबकि राबड़ी देवी को बॉडीगार्ड, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट के अतिरिक्त BR Car भी उपलब्ध कराया गया है. साथ ही सादे लिबास में S.B. Component के रूप में भी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं.
Also Read: बिहार में राजस्व महाअभियान की बढ़ी तारीख, इस दिन तक होगा जमीन की शिकायतों का निपटारा
