भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, रेफर

घायल से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

– घायल से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी पुलिस त्रिवेणीगंज. भूमि विवाद को लेकर रविवार की देर संध्या गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली घायल के कमर में लगी है. घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 लतौना निवासी योगेंद्र यादव के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में मनखुश कुमार को मुख्य आरोपित बनाया गया है, जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचे और घायल से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गए हैं. इस संबंध में डॉ बी एन पासवान ने बताया कि अभी जो एक व्यक्ति अस्पताल में आया है. गोली उसके कमर में लगी है. प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. अभी एक्सरे करवाया गया है. गोली कमर के नीचे फंसी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >