बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना क्षेत्र के लक्ष्यमिनियां पंचायत स्थित कालिकापुर वार्ड नंबर 11 में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान कालिकापुर निवासी दिलीप मिश्र के तीसरे पुत्र 25 वर्षीय रतीश कुमार मिश्र के रूप में हुई है. मिली जानकारी मुताबिक मृतक बुधवार को बुखार से पीड़ित था. अत्यधिक बुखार होने के कारण परिजन ने मृतक को अपने ही गांव के नजदीक एक गुमटी में चला रहे दवा दुकान में ले जाया गया. ग्रामीण चिकित्सक भीमपुर निवासी सुबोध मंडल ने उपचार करते हुए मृतक को सुई लगाया, लेकिन सुई के बाद मृतक का तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. जहां मृतक की बिगड़ते हालत को देखते हुए परिजन को हायर सेंटर ले जाने की बात कही गई. जिसके बाद परिजन आनन फानन में मृतक को रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया. जहां उपचार से पूर्व ही चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इधर, युवक की मौत के खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
