स्वच्छता कर्मियों की छंटनी के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने दिया धरना

कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार के गलत नीति ने लाखों लोगों को बेरोजगारी की गहरी खाई में धकेल दिया गया है

छातापुर. मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में शनिवार को जिला युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी एवं स्वच्छता कर्मियों की छंटनी के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया. जिलाध्यक्ष चुनचुन कुमार के नेतृत्व एवं सुशील कुमार मंडल के संचालन में आयोजित धरना में बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार व प्रखंड अध्यक्ष प्रो सच्चितानंद यादव के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. जिलाध्यक्ष चुनचुन कुमार ने कहा कि छंटनी किए गए स्वच्छता कर्मियों को पुनः बहाली करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे. ऐसी गैर जिम्मेदार और संवेदनहीन सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है. कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार के गलत नीति ने लाखों लोगों को बेरोजगारी की गहरी खाई में धकेल दिया गया है. बीते 20 वर्ष से अब तक का आंकड़ा देखने पर पता चलता है कि बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ ही रहा है. जिसके चलते बिहार में पलायन की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है. रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बैग लिए लोगों की भीड़ ही भीड़ नजर आ जाती है. लोग बस एवं ट्रेन में ठूंस ठूंस कर बाहर दूसरे राज्यों में जाते नजर आते हैं. इस सरकार ने रोजगार के कोई भी नए अवसर पैदा नहीं किये. एनडीए की सरकार एक तरफ सिर्फ चुनावी वर्ष में रोजगार देने के बड़े-बड़े वायदे करती है. प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है. बताया कि बिहार में लाखों स्वच्छता कर्मियों की छंटनी कर उन्हें बेरोजगार कर दिया गया है. दो वर्ष पहले प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में दो-दो स्वच्छता कर्मी की बहाली हुई थी. उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा था. इस वर्ष 2025 के फरवरी महीने में प्रत्येक वार्ड से एक-एक स्वच्छता कर्मी को हटा दिया गया है. जिसके चलते पूरे बिहार के छंटनीग्रस्त स्वच्छता कर्मियों में आक्रोश और असंतोष का माहौल बन गया है. धरना में इंद्रनारायण कुसियैत, विमलेश यादव, कौशल यादव, ललिता देवी, लक्ष्मी सरदार, अशफाक आलम, काशी यादव, शिवकुमार मंडल, कारी यादव, मो नज़ीर, प्रेम कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, जय कुमार यादव, त्रिभुवन यादव, मंजू देवी, नीलम देवी, राजा मंडल, किरण देवी, भीखो राम, विनोद राम, बबीता देवी, अंजू देवी, रीता देवी, ललिता कुमारी, मुन्नी ठाकुर, दिलीप राम मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >