युवा कांग्रेस ने की ‘हर घर झंडा’ अभियान शुरुआत की, भाजपा-जदयू सरकार पर बोला हमला

कार्यक्रम बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के बैनर तले आयोजित किया गया

सुपौल. युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सदर प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में जय भीम, जय अंबेडकर, जय संविधान चौपाल कार्यक्रम के तहत हर घर झंडा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के बैनर तले आयोजित किया गया. इस अवसर पर सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि पूरे जिले के हर घर पर कांग्रेस का झंडा लहराए. इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है और इसे जन आंदोलन में तब्दील किया जाएगा. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू-भाजपा की सरकारें सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही हैं और अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है. लक्ष्मण कुमार झा ने कहा, सुपौल विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा अभियान की शुरुआत हो चुकी है. आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर हैं, जिससे आम जनता त्रस्त है. वृद्धा पेंशन और विकलांग पेंशन जैसी योजनाएं भी नाकाफी साबित हो रही हैं. कार्यक्रम में भावेश झा, मो सफीक, कारी सदा, सुरेश पासी, बबलू सदा, कालेश्वर राम, संजय मुखिया, खुशबू खातून, सावित्री देवी, बचनी देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >