युवा कांग्रेस ने महावीर चौक पर पीएम व सीएम का फूंका पुतला

केंद्र सरकार से बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की

-महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक के खिलाफ आक्रोश

सुपौल.

युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में शुक्रवार को सुपौल कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक तक राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भूमिहीनों को जमीन का पर्चा देने, महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की. बाद में महावीर चौक पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया.

विद्यार्थियों का भविष्य पेपर लीक से हो रही प्रभावित

इस मौके पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है. लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डिग्रीधारी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं. जबकि मेहनत से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है. साथ ही उन्होंने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई.

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने भूमिहीन लोगों को जमीन का पर्चा देने की घोषणा की थी. लेकिन यह वादा अब तक धरातल पर नहीं उतर सका है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले महिलाओं को दो लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इसे पूरा नहीं किया गया. कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही हैं. जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं करती है तो आंदोलन सुपौल से निकलकर पटना तक पहुंचेगा. इस मौके पर रमेश मलिक, रमन वर्मा, एमडी जाती, उमेश मलिक, रोशन कुमार, सूरज यादव, चित्र पासवान, संजीत सादा, मिश्रीलाल महतो, अनिता कुमारी, रामलखन सादा, अमित कुमार, सविता देवी, संजय कुमार सिंह, शाहिद, मो इस्लाम, दिनेश कुमार, राजू कुमार, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >