युवक की सड़क हादसे में मौत, पहचान कराने का हो रहा प्रयास

थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत स्थित युवक चौक के समीप एसएच 91 पर शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई

छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत स्थित युवक चौक के समीप एसएच 91 पर शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. थाना पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह हादसा मध्यरात्रि की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार युवक चौक के समीप तेज रफ्तार बाइक से ठोकर लगी और वह बुरी तरह घायल होकर हाइवे पर गिर गया. सूचना के बाद थाना पुलिस स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर जख्मी को सीएचसी छातापुर ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. सीएचसी में भी मृत युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान अज्ञात बाइक चालक भी हाइवे किनारे झाडी में गिरकर जख्मी हुआ है. बाइक चालक स्थिति को भांपकर जख्मी अवस्था में ही बाइक के साथ मौके से भाग निकला. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम में भेजकर उसकी पहचान ज्ञात करने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >