दो बाइकों की टक्कर में सवार महिला जख्मी, रेफर

दूसरे बाइक सवार व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज – पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर नप क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप गुरुवार की देर संध्या दो बाइक की आमने – सामने की टक्कर में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे राहगीरों व आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया. जिसे ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सुमन ने जख़्मी महिला की प्राथमिक उपचार कर उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी महिला सुगंधा देवी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं जख्मियों की पहचान सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नंबर 9 निवासी सिवेंदर साह का 40 वर्षीय पत्नी सुगंधा देवी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया घटना उस समय घटी जब महिला बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड 9 से पुत्र के साथ बाइक पर सवार हो कर जदिया बाजार स्थित अनन्त चौक अपने मायकै जा रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 यू 5953 से आमने – सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार महिला जख्मी हो गई. जबकि दूसरे बाइक सवार व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना की छानबीन में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >