महिला को कमरे में किया बंद, सामान ले उड़े चोर

लगातार तीसरी चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

– सुखानगर में लगातार तीसरी चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र के सुखानगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे कपड़ा, बर्तन और बक्सा लेकर फरार हो गए. घटना मदन सिंह के घर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात चोरों ने घर के दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान समेट लिए. उस समय घर में मदन सिंह की पत्नी ममता देवी अकेली दूसरे कमरे में सोई हुई थी. आवाज सुनकर उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन चोरों ने बाहर से कमरे का हैंडल बंद कर दिया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सकी. ममता देवी ने किसी तरह पड़ोसियों को फोन कर सूचना दी. जब तक लोग पहुंचते तब तक चोर सामान लेकर फरार हो चुके थे. सूचना मिलते ही पुअनि सोनू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी पंचायत में देवराज सिंह और विभूति सिंह के घर भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार तीसरी चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलते ही छानबीन शुरू की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >