बुखार आने पर सूई लगाने से महिला की मौत

मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

निर्मली. थाना क्षेत्र के रहरिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई. दिघिया पंचायत की 30 वर्षीया चंद्रा देवी की बुखार के कारण मौत हो गई. मृतका वार्ड नंबर 13 निवासी श्याम शर्मा की पत्नी थी. मृतका की सास रामसुंदर देवी के अनुसार, चंद्रा देवी को बुखार होने पर ग्रामीण चिकित्सक मुस्तफा को बुलाया गया. चिकित्सक ने बिना उचित जांच के इंजेक्शन और सलाइन दे दिया. इसके बाद महिला की स्थिति और गंभीर हो गई. परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की सास और छोटकी दियादनी रुको देवी समेत मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचकर विलाप कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >