खाना बनाते समय महिला झुलसी, रेफर

महिला का लगभग आधा शरीर झुलस चुका था

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर पंचायत के फकिरना वार्ड नंबर 8 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. खाना बनाते समय 55 वर्षीय महिला शनिचरी देवी चूल्हे की आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई. जानकारी अनुसार, शनिचरी देवी घर में भोजन बना रही थी. इसी दौरान अचानक चूल्हे से निकली आग उनकी साड़ी में लग गई. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक महिला का लगभग आधा शरीर झुलस चुका था. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. अस्पताल में मौजूद डॉ अंजार अहमद ने बताया कि महिला करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है. जख्मी महिला के परिजन मुकेश कुमार ने बताया कि खाना बनाते समय चूल्हे की आग साड़ी में लग जाने से यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >