बारिश के बाद इंडो-नेपाल मुख्य सड़क पर जल जमाव

बाजार में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

कुनौली. शनिवार की अहले सुबह हुई बारिश के बाद कुनौली बाजार में इंडो-नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाले बनाए गए हैं, लेकिन समय पर उनकी सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है. बताया कि बारिश का पानी नाला से नहीं बह पाता है और कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे सड़ांध फैलती है और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है. इसका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >