मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

इस दौरान बीडीओ राकेश गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया

बलुआ बाजार. विधानसभा चुनाव को लेकर भीमपुर पंचायत के भीमपुर फारी में मंगलवार की शाम सशक्त मतदाता, सशक्त लोकतंत्र के बैनर तले स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बीडीओ राकेश गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया. बीडीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. भीमपुर फारी गांव में मंगलवार की शाम स्वीप कार्यक्रम आयोजित की गयी थी, जिसमें मौजूद लोगों को अधिक से अधिक मतदान को लेकर संकल्प दिलाया गया और सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर पंचायत सचिव, सेक्टर,बीपीएम, जीविका दीदी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >