जन आक्रोश चौपाल का दिखने लगा असर, कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

जनआक्रोश चौपाल कार्यक्रम का गांव-गांव में किया जा रहा आयोजन

– जनआक्रोश चौपाल कार्यक्रम का गांव-गांव में किया जा रहा आयोजन सुपौल. कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी पिछले पंद्रह दिनों से चलाए जा रहे जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है. कार्यक्रम से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पुनः कांग्रेस पार्टी की ओर लौट रहे हैं. शनिवार को बसबिट्टी रोड स्थित मिन्नत रहमानी के आवासीय कार्यालय पर एक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदर प्रखंड के कई गणमान्य पुरुषों एवं महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सुपौल संगठन प्रभारी जितेश कुमार मिश्रा एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी ज्योति खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कहा, हर घर झंडा कार्यक्रम और जन आक्रोश चौपाल के माध्यम से जनता में जागरूकता आई है, जिससे लोग फिर से कांग्रेस पार्टी में विश्वास जता रहे हैं. कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म और समुदाय को एक साथ लेकर चलती है. उन्होंने आगे कहा कि जिले में जितनी भी प्रमुख संस्थाओं की स्थापना हुई है, वह कांग्रेस शासनकाल की देन है. रहमानी ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ललित नारायण मिश्रा के प्रयासों से सुपौल में रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ, परंतु आज तक एक भी नई महिला कॉलेज की स्थापना नहीं हो पाई है और न ही सुपौल से पटना या दिल्ली के लिए कोई नई ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस अवसर पर एआईसीसी प्रभारी जितेश मिश्रा ने कहा कि सुपौल में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और पार्टी का लक्ष्य अगले चुनाव से पहले पांच हजार नए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है. सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सत्तो राम, कामिनी कुमारी, सुभाष राम, मिलन कुमारी, पुरुषोत्तम कुमार, सोनी कुमारी, सर्वोत्तम कुमार, हलधर चौधरी एवं राजेश कुमार शामिल रहे. सदस्यता कार्यक्रम का नेतृत्व पप्पू वर्मा ने किया. कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वाति मंडल, प्रमोद यादव, विजय कुमार यादव, सोनू आज़ाद, रणधीर झा, संजय मिश्रा, दिवाकर कुमार, मो अबुकैश, प्रशांत कुमार, आलमगीर, संजय सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >