धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रद्धालु प्रतिमा दर्शन के लिए नजदीकी पूजा स्थल पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया

छातापुर. मुख्यालय पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को श्रृष्टि के शिल्पकार बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई. मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र में जेई बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता, ग्रीड उपकेंद्र, ललितेश्वर पांडेय के आवासीय परिसर में रवि पांडेय दंपती, ब्लॉक चौक में सुरेश साह, डहरिया स्थित विश्वकर्मा चौक, झखाडगढ पंचायत स्थित शिवनी घाट के समीप बिनोद सिंह व जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में व ग्वालपाडा पंचायत के रतनसार स्थित विश्वकर्मा चौक के समीप युवाओं ने प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान पूर्वक पूजन किया. इसके अलावे मोटर गैराजों, वाहन मालिकों, हार्डवेयर एवं मेशनरी दुकानों एवं निर्माण सामग्री विक्रेताओं के द्वारा भी अपने प्रतिष्ठान में पूजन किया गया. छोटे बडे़ वाहन के मालिकों ने भी अपने वाहन की साफ सफाई करने बाद फूलमाला से सजावट की और श्रद्धापूर्वक पूजन किया. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रद्धालु प्रतिमा दर्शन के लिए नजदीकी पूजा स्थल पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. श्री पांडेय के आवास सहित कई जगहों पर इस मौके पर रात्रिकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम व मैया जागरण का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >