श्रम व तकनीक के प्रति सम्मान का प्रतीक है विश्वकर्मा पूजा

मशीनों व औजारों की हुई विशेष पूजा

जदिया. जदिया थाना क्षेत्र में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया. सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जगह-जगह सजे-धजे पंडालों में लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. मशीनों व औजारों की हुई विशेष पूजा पूरे क्षेत्र के गैरेज, लोहे-लकड़ी के दुकान, साइकिल-मोटरसाइकिल की दुकानों पर भी भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा हुई. श्रद्धालुओं ने मशीनों और औजारों की विधिवत पूजा कर समृद्धि और कार्य में उन्नति की कामना की. विशेष रूप से जदिया पेट्रोल पंप परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा अर्चना की गई. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूजा पंडालों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. वहीं कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए. पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया. बाजार क्षेत्रों में दिनभर रौनक बनी रही. रंग-बिरंगी रौशनी से सजे पंडालों ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को आकर्षक बना दिया. पूजा में शामिल लोगों ने कहा कि यह पर्व न केवल श्रद्धा से जुड़ा है, बल्कि श्रम और तकनीक के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >