विराट ज्ञान यज्ञ चार मार्च से, किया गया ध्वजारोहण

भूमि पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया

करजाईन. करजाईन उच्च विद्यालय मैदान पर स्वामी विमलानंदजी महाराज की देख-रेख में आगामी 04 एवं 05 मार्च को होने वाले दो दिवसीय संतमत सत्संग व विराट ज्ञान यज्ञ को लेकर भूमि पूजन कर ध्वजारोहण तथा भंडारा का आयोजन किया गया. भूमि पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मौके पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर संरक्षक लक्ष्मण मेहता, उपसंरक्षक मुंगालाल मेहता, अध्यक्ष रामनंदन वर्मा, उपाध्यक्ष हीरालाल यादव, सचिव जयप्रकाश यादव, पंकज गुप्ता, प्रचार मंत्री नारायण स्वर्णकार, देवनारायण मेहता, अंकेक्षक ओमप्रकाश मेहता, डॉ अनिल कुमार मेहता, जगदेव शर्मा, रामेश्वर मेहता, प्रो रामानंद यादव, बैद्यनाथ यादव, गोसाई साह, संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >