यंग सोशल चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित होंगे विनीत

नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के रजत जयंती समारोह में प्रदान किया जाएगा

सुपौल. जिले के लिए गर्व का क्षण है. बरैल गांव निवासी मुकेश कुमार झा के पुत्र विनीत कुमार का चयन प्रतिष्ठित यंग सोशल चेंजमेकर अवार्ड के लिए हुआ है. यह सम्मान उन्हें नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के रजत जयंती समारोह में प्रदान किया जाएगा. यह भव्य आयोजन 21 से 24 सितंबर 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली और गोल्डन मूमेंट्स, करनाल (हरियाणा) में होगा. मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखुल शिरकत करेंगे. इसके अलावा कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, बॉलीवुड व खेल जगत की नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेंगी. निफा, जिसे भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है, अब तक 06 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और 02 बार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज करवा चुका है. अपने चयन पर उत्साहित विनीत कुमार ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि मेरे परिवार और पूरे सुपौल जिले की युवा शक्ति का है. इस उपलब्धि के पीछे दादा जटाधर झा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सबसे अहम रहा है. यह मुझे आगे भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा. बताया गया कि यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों से किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए दिया जायेगा. खास बात यह है कि इस सम्मान के लिए प्रत्येक जिले से केवल एक युवक और एक युवती का चयन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >