निर्माण एजेंसी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

रेल निर्माण एजेंसी के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, की जमकर नारेबाजी

-पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों के घरों में जमा है बारिश का पानी – रेल निर्माण एजेंसी के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, की जमकर नारेबाजी पिपरा. नवनिर्मित अमहा-पिपरा रेलवे स्टेशन के पास अमहा पंचायत के वार्ड एक के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह निर्माण एजेंसी के खिलाफ एनएच 106 को एक घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि संवेदक द्वारा मिट्टी काटकर स्टेशन तक जाने वाली सड़क बना दी गयी है, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. रेलवे लाइन के नीचे पुलिया भी नहीं बनाया गया है. इसके कारण बरसात का पानी लोगों के घर-आंगन में घुस जाता है. कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण लोगों के घर-आंगन में अभी भी दो से तीन फीट तक पानी जमा है. इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सूचना पर एएसआई राजेंद्र प्रसाद एवं राजस्व कर्मचारी दिलीप रजक पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >