सीडीपीओ कार्यालय में पोषण ट्रैकर सहित विभिन्न कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में पोषण ट्रैकर पर एफआरएस, आभा आईडी निर्माण और सीमेम कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई

– सेविकाओं को एफआरएस, आभा आईडी और सीमेम कार्यों के प्रति किया जागरूक वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को सीडीपीओ पूजा कुमारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पोषण ट्रैकर पर एफआरएस, आभा आईडी निर्माण और सीमेम कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. परियोजना पदाधिकारी पूजा कुमारी ने सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर नियमित रिपोर्टिंग, आभा आईडी के निर्माण में तेजी लाने तथा सीमेम से जुड़ी गतिविधियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए सटीक डाटा संकलन और रिपोर्टिंग अत्यंत आवश्यक है. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी सेविकाओं ने भाग लिया. इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, शांति कुमारी पाण्डेय, नूतन कुमारी, रितु गुप्ता, प्रखंड समन्वयक मंटू कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारी एवं दर्जनों सेविकाएं उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >