अनुमंडलीय अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप

डॉक्टर ने कहा कि परिजनों के सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं

त्रिवेणीगंज. अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार देर रात एक इमरजेंसी मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. मृतका की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी हरिनाहा वार्ड नंबर 10 निवासी सुलेखा देवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर परिजन अस्पताल लाए थे. परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शशिनंदन कुमार ने मना करने के बावजूद नर्स को इंजेक्शन लगाने का निर्देश दिया. परिजनों ने जब विरोध किया तो डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा डॉक्टर आप हैं या हम? इंजेक्शन लगते ही मरीज की मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और पुलिस को बुला लिया. डॉ शशिनंदन कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मरीज की हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी. उसे देखते ही रेफर कर दिया गया था, लेकिन इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के तहत इंजेक्शन दिया गया. इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई. डॉक्टर ने कहा कि परिजनों के सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >