कोसी प्रोजेक्ट्स का केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, वीरपुर में अधिकारियों के साथ की बैठक

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी होंगी

वीरपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से पूर्व कोसी क्षेत्र के विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री आरएस पाटिल गुरुवार को वीरपुर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की और हवाई सर्वेक्षण कर परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया. मंत्री पाटिल ने कहा कि कोसी क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर तेजी और गुणवत्ता के साथ काम हो रहा है. बिहार को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर प्रयासरत हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी होंगी. इस दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कोसी बराज की सुरक्षा और लाइफ ऑडिट का कार्य बिहार एवं केंद्र सरकार संयुक्त रूप से कर रही है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री वीरपुर हवाई अड्डे पर दोपहर 12:45 बजे पहुंचने वाले थे, लेकिन वे 12:19 बजे ही यहां पहुंच गए. एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मंत्री पाटिल, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विभागीय प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और अन्य अधिकारियों के साथ वीरपुर आईबी पहुंचे और बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस, चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश, सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री का यह हवाई सर्वेक्षण मुख्य रूप से कोसी-मेची इंटरलिंकिंग योजना से जुड़ा था, जिसका हाल ही में टेंडर हो चुका है. परियोजना के विस्तारीकरण और बेहतरी को लेकर यह निरीक्षण किया गया. बताया गया कि पटना एयरपोर्ट पर ही विभागीय प्रधान सचिव ने केंद्रीय मंत्री को विस्तृत ब्रीफिंग दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >