ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत

घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण ने ट्रेन को आधे घंटे तक घटना स्थल पर ही रोक दिया

किसनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायगढ-दरभंगा रेलखंड पर कोशी महासेतु व न्यू झाझा रेलवे स्टेशन के बीच सिंगनल के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी अनुसार ट्रेन संख्या 13211 इंटरसिटी-जोगबनी से दानापुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण ने ट्रेन को आधे घंटे तक घटना स्थल पर ही रोक दिया. घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार व स्थानीय प्रतिनिधि ने आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण को काफी समझाया बुझाया तब लोग माने एवं ट्रेन को जाने दिया. स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक टोल प्लाजा कोसी महासेतु सहित आसपास में भटकते देखा गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त लग रहा था. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए रखा गया है. जांच-पड़ताल करवाकर अग्रेतर कार्रवाई किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >