अवर निबंधन कार्यालय बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जिला प्रशासन की एक दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया

वीरपुर. मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय बन कर तैयार हो गया है. मंगलवार को डीएम कौशल कुमार ने अवर निबंधन कार्यालय के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया था. वही बुधवार को जिला प्रशासन की एक दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया और जल्द ही इस कार्यालय में निबंधन कार्य शुरू होने की बात कही. गौरतलब है कि सीएम के प्रगति यात्रा के दौरान वीरपुर में निबंधन कार्यालय की घोषणा की थी. उसके बाद डीएम कौशल कुमार ने लगातार वीरपुर का भ्रमण किया और नये भवन के निर्माण से पूर्व पुराने अनुमंडल कार्यालय भवन में ही तत्काल निबंधन कार्यालय बनाये जाने की बात कही थी और इसके लिए राशि भी स्वीकृत कर दी गई. निबंधन कार्यालय में शुरुआती दौर में बसंतपुर प्रखंड से जुड़े विभिन्न पंचायतों के जमीन खरीद और बिक्री का कार्य किया जाएगा. अब लोगों को निबंधन कार्यालय के उद्घाटन का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >