मवेशी चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध कांड संख्या 34/24 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

कुनौली. डगमारा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि डगमारा थाना क्षेत्र से मवेशी की चोरी कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ा गया. पकड़े गये युवकों की पहचान मधुबनी जिला के अंधरामठ निवासी रंजीत कुमार व भपटियाही थाना क्षेत्र निवासी रामानंद कुमार के रूप में की गयी. गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध कांड संख्या 34/24 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >