वीरपुर. चोरी के आरोप में पकड़े गए दो चोरों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि कोसी योजना के कुमार चौंक के समीप ए टाइप के सरकारी क्वाटर में मंगलवार की रात गोदाम में लोहे की कीमती समान चोरी कर रहे दो चोरों को विभागीय कर्मी ने पकड़ा. जिसकी सूचना विभागीय अभियंताओं को दी गई. मौके पर पहुंचे अभियंताओं ने दोनों चोर को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. विभागीय भंडारपाल विजय कुमार भगत के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों ही चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उक्त दोनों ही चोरों की पहचान नगर पंचायत निवासी किसन कुमार और गुंजन कुमार के रूप में की गई है. मौके से लोहा कटर वव अन्य समान भी बरामद किये गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
