विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त

– संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, बाइक जब्त वीरपुर. वीरपुर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 2.165 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब और एक बाइक भी बरामद की है. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर शाम सब-इंस्पेक्टर जैनेंद्र कुमार झा पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे. इसी दौरान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 स्थित गुप्ता गली में एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके बैग से विदेशी शराब बरामद हुई. पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड संख्या 07 निवासी विवेक कुमार उर्फ पप्पू साह (35 वर्ष) और वार्ड संख्या 10 निवासी सूरज कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है. पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस के अनुसार, विवेक कुमार उर्फ पप्पू साह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस का एक, शराब से जुड़े तीन और मारपीट का एक मामला दर्ज है. वह पहले भी जेल जा चुका है. दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >