जदिया जदिया पुलिस ने मंगलवार की दोपहर कोरियापट्टी हाई स्कूल चौक के समीप छापेमारी कर 08 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों तस्करों की पहचान मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड नंबर 07 निवासी उपेंद्र साह का पुत्र अर्जुन कुमार तथा बेचन साह का पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोरियापट्टी हाई स्कूल चौक समीप दो युवक बैग में गांजा लेकर खड़ा है तथा यात्री बस का इंतजार कर रहा है. सूचना सत्यापन हेतु जब पुलिस चौक पर खड़े दोनों युवक के बैग की तलाशी ली तो दोनों युवक के बैग से चार-चार किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पूछताछ करने पर दोनों गांजा तस्कर ने बताया कि कोरियापट्टी पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी अर्जुन साह से गांजा की खरीद की है. गांजा लेकर पंजाब जा रहे थे. बताया कि दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
