48 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

राघोपुर. करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के हरिचकला गांव में पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 बोतल देशी दिलवाले शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. मामले में जानकारी देते करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हरिचकला स्थित कब्रिस्तान के पास शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 48 बोतल देशी दिलवाले शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >