18 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी की कार्रवाई में 2.36 लाख नेपाली करेंसी के साथ धराया एक व्यक्ति

– एसएसबी की कार्रवाई में 2.36 लाख नेपाली करेंसी के साथ धराया एक व्यक्ति वीरपुर. एसएसबी 45 वी बटालियन ने सतना और बनैलीपट्टी में अलग अलग कार्रवाई के दौरान सतना बीओपी में नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वहीं बनैलीपट्टी क्षेत्र में शराब के साथ दो व्यक्ति को बाइक के साथ पकड़ा. सतना बीओपी में की गई कार्रवाई में दो लाख 36 हजार 210 नेपाली रुपये के साथ पकड़े गए व्यक्ति को भीमनगर कस्टम को सौंप दिया, वहीं बनैलीपट्टी बीओपी क्षेत्र में 18 लीटर शराब व बाइक के साथ पकड़े गए दो व्यक्ति को वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्णिया जिला के लालगंज निवासी अजीत कुमार दास औऱ बनेलीपट्टी निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है. एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी सतना के जिम्मेदारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 203/3 के समीप नेपाली मुद्रा की संभावित तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल से भारत की ओर आते हुए रोका गया. तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 02 लाख 36 हजार 210 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई. बरामद राशि के संबंध में पूछताछ किए जाने पर वह कोई भी वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला हरीपुर निवासी अरबिंद कुमार दहिया के रूप में की गई. कार्रवाई के दौरान एसएसबी के एएसआई संतोष कुमार यादव, एएसआई नंदलाल तथा अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >