100 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर दोनों शराब तस्कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड नंबर 07 में बाइक से ले जा रहे 100 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के वार्ड दो निवासी विद्यानंद कुमार और घनश्याम कुमार की बाइक रोककर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बोरे में 100 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर दोनों शराब तस्कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब तस्कर नेपाल से शराब लेकर बैरिया गांव जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >