अनुमंडलीय अस्पताल में हंगामे के बाद दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

हृदयविदारक घटना के बाद रूबी कुमारी अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री अनुप्रिया कुमारी और चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को छोड़ गई है.

त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में बीते दिन फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद 24 वर्षीया महिला की मौत के बाद हंगामें को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रशासन ने वीडियो फुटेज के आधार पर ग्यारह नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम, आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं मृतका के पति दिनेश कुमार ने ड्यूटी पर तैनात अज्ञात डॉक्टर और नर्स के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है. इस हृदयविदारक घटना के बाद रूबी कुमारी अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री अनुप्रिया कुमारी और चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को छोड़ गई है. परिवार में कोहराम मचा हुआ है. प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >