SUPAUL दो बाइकों की की टक्कर में दो जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद एक रेफर

भीमनगर एटीएम चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

भीमनगर एटीएम चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार, रविवार की दोपहर करीब 12 :30 बजे वीरपुर भीमनगर मुख्य सड़क के भीमनगर स्थित बीके पेट्रोलियम स्थित एटीएम चौक के समीप दो बाइक सवार आपस में टकरा गए. जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी. गश्ती कर रही भीमनगर थाना की पुलिस की गाड़ी के साथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार अविलंब घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस की गाड़ी से ही उक्त दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ एस रहमान ने दोनों घायलों का उपचार किया और गंभीर रूप से जख्मी बसंतपुर वार्ड 06 बराटपुर निवासी 67 वर्षीय अमोल मेहता के रूप में की गई है. वही अन्य घायल की पहचान इसी वार्ड के 30 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में की गई है. डा एस रहमान ने बताया कि एक घायल के पैर की हड्डी टूट गई है इसलिए रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >