छातापुर. थाना क्षेत्र के गिरधरपट्टी गांव में रविवार पूर्वाह्न एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मी 33 वर्षीय अमरजीत कुमार का उपचार सीएचसी छातापुर में चल रहा है. घटना की जानकारी के बाद पुअनि संदीप कुमार सीएचसी पहुंचे. जख्मी युवक से आवश्यक जानकारी ली. जख्मी ने घटना को लेकर थाना को आवेदन दिया और मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. बताया है कि गिरधरपट्टी हाट से वह किराना सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे थे. रास्ते में विवेक उर्फ बलराम सिंह, परवेश कुमार सहित अन्य लोग उन्हे घेरकर गाली गलौज करने लगे. कारण पूछने पर उनलोगों ने रॉड से प्रहार कर दिया. जिससे उनका नाक व कंधा फ्रेक्चर हो गया. सिर पर भी गंभीर चोट लगी है. मारपीट के दौरान उसके साथ लूटपाट भी की गई. खुद को रंगदार बताते उनलोगों ने कई प्रकार की धमकी भी दी. आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.
मारपीट में युवक जख्मी
आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है
